पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 गांवों के 800 से ज्यादा उपद्रवियों पर केस दर्ज

5 गांवों के 800 से ज्यादा उपद्रवियों पर केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस छावनी के बीच ग्राम गारबेड़ी में आज पुनर्मतदान

भास्करन्यूज. खंडवा

त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में दूसरे चरण के मतदान में खालवा जनपद पंचायत के ग्रामों में गुरुवार रात तोड़फोड़, ईवीएम में आगजनी और कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। मतदानकर्मियों की शिकायत पर खालवा थाने में पांच अलग-अलग प्रकरणों में पांच ग्राम पंचायतों के 800 से ज्यादा उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास, आगजनी, मारपीट, शासकीय संपत्ति में तोड़फोड़, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, लोक सेवक पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किए। शुक्रवार को तलाशी के दौरान एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर उपद्रव करने वालों की तलाश की जा रही है।

शुक्रवार दोपहर प्रभारी एसपी अनुराग, एडिशनल एसपी गोपाल खांडेल, एसडीओपी मनोहर गवली, टीआई अनिल शर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने गारबेड़ी का जायजा लिया। शनिवार को सशस्त्र पुलिसबल की तैनाती में पुनर्मतदान होगा। एएसपी ने बताया गारबेड़ी में पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात किया है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उपद्रव करने वालों की तलाश कर रहे हैं।

कहां पर कितने आरोपी

>मौजवाड़ी से दगड़ूसिंह आलसे निवासी कालमुखी की शिकायत पर आरोपी गणपत सिंह सहित 40-50 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

> ग्राम गारबेड़ी बूथ क्रमांक 160 फरियादी एएसआई रामसिंह चौहान की शिकायत पर छोटोलाल पिता सोहनलाल सहित 40-50 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी नरेंद्र मालवीय की शिकायत पर 200 से ज्यादा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण।

>गोलखेड़ा से गौरीशंकर पांडे की शिकायत पर 200 से ज्यादा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण।

>लखनपुर-बंदी से राजेंद्र कुमार नारखेड़े की शिकायत पर 200 से 250 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण।

> पटाल्दा से लीलाधर योगी की शिकायत पर करीब 150 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण।