- Hindi News
- राजस्व अफसरों को दिया पोर्टल का प्रशिक्षण
राजस्व अफसरों को दिया पोर्टल का प्रशिक्षण
राजस्व अफसरों को दिया पोर्टल का प्रशिक्षण
खंडवा.सोमवारको कलेक्टोरेट में राजस्व अधिकारियों को मानव संसाधन प्रबंधन पोर्टल का प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि पोर्टल का उद्देश्य कार्यालय प्रमुख राजस्व आयुक्त से जारी आदेश परिपत्र की जानकारी एक ही पोर्टल पर तुरंत उपलब्ध कराना कराना है। पोर्टल के शुरू हो जाने के बाद कार्यालय प्रमुख राजस्व आयुक्त आदेश, निर्देश, या परिपत्र की हार्ड कॉपी किसी भी कार्यालय को नहीं भेजी जाएगी। इस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर स्तर पर और तहसील स्तर पर राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। लॉगिन आईडी पासवर्ड भी बनाना होगा। कलेक्टर एमके अग्रवाल ने प्रशिक्षण में अधिकारियों को पोर्टल पर कार्य करने की प्रणाली को तरीके से समझने की बात कही। साथ ही पोर्टल पर अपलोड होने वाले निर्देशों को देखने के आदेश दिए।