- Hindi News
- बीज उत्पादन एवं गुणवत्ता नियंत्रण पर प्रशिक्षण संपन्न
बीज उत्पादन एवं गुणवत्ता नियंत्रण पर प्रशिक्षण संपन्न
बीज उत्पादन एवं गुणवत्ता नियंत्रण पर प्रशिक्षण संपन्न
खंडवा.कृषिविज्ञान केंद्र में मप्र राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा गत 6 दिसंबर को बीज उत्पादन एवं गुणवत्ता नियंत्रण पर एक दिनी तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डा. पीपी शास्त्री ने नवीनतम तकनीक को आत्मसात करने पर जोर दिया। बीज प्रमाणीकरण अधिकारी प्रणय व्यास ने प्रमाणीकरण में फसल पंजीयन से संबंधित प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। डा. आरआई सिसौदिया ने गेहूं, चना सोयाबीन हेतु बीज उत्पादन तकनीक रासायनिक खाद के साथ जैविक खाद के उपयोग के बारे में समझाया। डा. एसके परसाई ने गेहूं, चना साेयाबीन के मुख्य कीटों द्वारा होने वाली क्षति उनकी रोकथाम के बारे में बताया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक इफ्को ओएस तिवारी, डीके वाणी आदि ने अपने विचार रखे।