पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय महिला सशक्तीकरण कार्यशाला में बताए संस्कार

तीन दिवसीय महिला सशक्तीकरण कार्यशाला में बताए संस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडारीपब्लिक स्कूल में महिला सशक्तीकरण पर तीन दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें कक्षा दसवीं से बारहवीं तक की छात्राओं को स्वयं को जाने, स्वस्थ वार्तालाप, मित्रों का चयन ,पारिवारिक संबंधों का महत्व इंटरनेट तकनीक और मीडिया माध्यमों के साथ व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया। कार्यशाला का आयोजन भारतीय जैन संगठन द्वारा कमलेश हूमड़ के सहयोग से किया। इसमें अभिषेक ओसवाल भिलाई से एवं श्रीमती मनीषा भंसाली औरंगाबाद से प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने छात्राओं के साथ अपने अनुभव बांटे। इस दौरान छात्राओं ने प्रशिक्षकों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।

यहथे उपस्थित

कार्यशालामें छात्राओं के अभिभावकों के साथ संस्था संचालक एवं निदेशक नीरज भंडारी एवं परिवार और प्राचार्य राजेश शर्मा एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मून चौधरी एवं कमलेश हूमड़ ने किया उक्त जानकारी शिक्षक संजय अत्रे ने दी