पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने कहा सड़क नहीं बनी तो करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार

ग्रामीणों ने कहा सड़क नहीं बनी तो करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{चमाटी गांव के किसानों ने सड़क निर्माण को लेकर मंडी अध्यक्ष से चर्चा की

भास्करसंवाददाता| खंडवा

चमाटीगांव के किसान आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने यह निर्णय गांव में सड़क नहीं बन पाने के लिए लिया है। गांव से शहर तक जाने के लिए आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। शहर से सीधा संपर्क नहीं होने के कारण उन्हें छैगांवमाखन डुल्हार से होकर खंडवा तक पहुंचना होता है।

सोमवार को चमाटी गांव के एक दर्जन से अधिक किसान मंडी अध्यक्ष से मिले। पूर्व सरपंच गड़बड़ पटेल ने बताया गांव की आबादी 2 हजार है। इसके अलावा बड़ियाग्यासुर, संगवाड़ा, कोलाडिट, आवल्या, डाभी, निहालवाड़ी, कोंडावत, बंजारी सहित एक दर्जन से अधिक गांव के किसान इसी मार्ग का उपयोग कर खंडवा तक पहुंचते हैं। पक्की सड़क नहीं बनने से किसान अपनी उपज को छैगांव डुल्हार के रास्ते खंडवा लेकर पहुंच रहे हैं। खंडवा से डोल गांव तक 8 किमी तक का मार्ग बना हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया तो वे सामूहिक रूप से पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।