योजना मंडल की बैठक में अपडेट होकर जाएं
सभी31 विभागों के अफसर राज्य योजना मंडल की बैठक में अपडेट होकर जाएं। मांगे गए बजट की जरूरत और पुराने बजट की खर्च की जानकारी से अपडेट रहें। पूछ जाने पर पूरे आत्मविश्वास के साथ बताएं। यह हिदायत कलेक्टर एमके अग्रवाल ने टीएल बैठक में अफसरों को दी। वे 11 दिसंबर को इंदौर में होने वाली राज्य योजना मंडल की बैठक की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में चालू वित्त वर्ष में मिले बजट की उपयोगिता देखी जाएगी। बैठक में 2015-16 के लिए बजट दिया जाएगा।
यूरिया वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर अग्रवाल ने उपसंचालक कृषि को कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। ताकि सभी किसानों को जरूरत के मुताबिक यूरिया मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं कृषि विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ही यूरिया वितरण कराएं। खाद की रैक आने से पहले ही सभी अधिकारी कर्मचारी को जिले के लिए आवंटित यूरिया की जानकारी दें।
टीएल बैठक में कलेक्टर ने समग्र पोर्टल की ऑन लाईन समीक्षा की। उन्होंने जिले के सातों विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को समग्र पोर्टल पर बचे लोगों के अकाउंट नंबर लिंक कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से लें।
{उद्योग विभाग मुख्यमंत्री स्वरोजगार और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के प्रकरणों को स्वीकृत कराकर ऋण वितरित कराएं।
{ अग्रणी बैंक प्रबंधक को प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता के लिए जिले में जागरुकता कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। इसमें खाता संचालित करने की जानकारी दी जाएगी।
यह निर्देश भी दिए