प्रवेश की चयन प्रक्रिया शुरू
प्रवेश की चयन प्रक्रिया शुरू
खंडवा.जिलास्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूल में कक्षा 9वीं में प्रवेश की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य दीपक ओझा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन www.mponline.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 3 जनवरी है। परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र भी मंडल की वेबसाइट पर उपल्ब्ध होंगे।