पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने कोठारी का अभिनंदन किया

सीएम ने कोठारी का अभिनंदन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम ने कोठारी का अभिनंदन किया

खंडवा.प्रदेशमें किए गए विकास कार्यों की बदौलत सभी दस नगर निगमों में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। जनता ने मत देकर अपना कार्य कर दिया है अब आपका दायित्व है कि जनता का सेवक बनकर नगर के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में पार्टी कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान एवं महापौरों के सम्मान कार्यक्रम में कही। इस दौरान सीएम श्री चौहान प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने नवनिर्वाचित महापौर सुभाष कोेठारी सहित अन्य नौ का अभिनंदन किया।

दैवेभो कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

खंडवा.दैनिकवेतन भोगी और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर मप्र कर्मचारी मंच ने मुख्य वन संरक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष श्यामसिंह चौहान, सचिव अरशद खान ने बताया वनमंडल खंडवा के दैनिक वेतन भाेगी और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए भोपाल से दिशा-निर्देश मिल चुके हैं। बावजूद इसके इन लोगों को नियमित नहीं किया गया है।

शीघ्र नियमतिकरण की कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में आदेश की प्रतियां भी सौंपी गई है।