पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की थी, आरोपी चाचा को 7 साल की जेल

नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की थी, आरोपी चाचा को 7 साल की जेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी चाचा को जिला कोर्ट ने 7 साल की जेल की सजा सुनाई। गुरुवार को यह फैसला विशेष न्यायाधीश शशिकला चंद्रा ने दिया।

घटना 6 जून 2014 को मोघट थाना क्षेत्र के अंजटी की है। डीपीओ आरएस भदौरिया ने बताया 27 वर्षीय आरोपी अपनी भतीजी कक्षा चौथी की मासूम और उसकी एक सहेली को खुद के घर टीवी दिखाने के बहाने ले गया। यहां सहेली को टीवी वाले कमरे में बैठा दिया। पीड़िता को दो रुपए देने का लालच दिया और अलग कमरे में ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश की। पीड़िता ने यह बात दादी को बताई। मामला थाने पहुंचा और फिर यहां से कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

खबरें और भी हैं...