आज निकलेगी शोभायात्रा
खंडवा | नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को मां नर्मदा जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम बड़ा बम स्थित समाज की धर्मशाला में होंगे। उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। सुबह 7 बजे मां नर्मदा की पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 8 बजे जनेऊ का कार्यक्रम होगा। इसमें 30 बच्चों की जनेऊ होगी। सुबह 10.30 बजे नर्मदा अष्टक और 11 बजे शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा तीन पुलिया, स्टेशन रोड, गांधी भवन, बांबे बाजार, निगम चौराहा, मेडिकल चौराहा, खड़कपुरा, हरिगंज, मालीकुआं होते हुए वापस धर्मशाला पहुंचेगी। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण होगा।