गुलाटी बने गीता भवन ट्रस्ट पंजाबी समाज के अध्यक्ष
गुलाटी बने गीता भवन ट्रस्ट पंजाबी समाज के अध्यक्ष
खंडवा | गीता भवन ट्रस्ट पंजाबी समाज के चुनाव हुए। इसमें इकबाल शंकर गुलाटी को फिर से अध्यक्ष बनाया है। गुरभेज जुनेजा सचिव एवं राजेश गुलाटी को कोषाध्यक्ष बनाया। इसी तरह उपाध्यक्ष राजेश खत्री व सुमित जुनेजा, सहसचिव वीरेंद्र खनुजा, संयोजक अशोक साहनी, प्रमोद पुरी, सुरेश खनुजा, सतीश आहुजा, पीआरओ जितेंद्र चौधरी व राकेश गुलाटी, कार्यकारिणी सदस्य राजीव शर्मा, देवेंद्र सेठी, संजय मेहता, सुरेंद्र टुटेजा, जितेंद्र सेठी, मनीष मेहता, आनंद अरोरा बनाए गए। चुनाव सुरेश खनुजा ने सम्पन्न कराए।