पचास विद्यार्थियों ने दी सुरक्षा विषय की परीक्षा
आपके शहर में आपदा आए तो कैसे मदद करोगे। बिजली से आग लगे तो पहले क्या करेंगे। पुलिस व होमगार्ड के साथ मिलकर किस तरह कंधे से कंधा मिलाकर काम किया जा सकता है।
उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9वीं व 10वीं के 50 विद्यार्थियों ने सुरक्षा विषय पर लिखित, मौखिक व प्रायोगिक परीक्षा ली गई। शिक्षक अनूप मालवीय ने बताया परीक्षा में कक्षा 9वीं के 25 व 10वीं में भी इतने ही विद्यार्थी शामिल हुए। सुबह 9 से 11 बजे तक लिखित परीक्षा व 11 से दोपहर 1 बजे तक ड्रील व सुरक्षा को लेकर प्रायोगिक परीक्षा ली गई। 22 फरवरी को इंफरमेशन टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा होगी।
मरीजों की कागजी कार्रवाई पूरी करे- खंडवा | जिला अस्पताल में शनिवार को सिविल सर्जन ने डॉक्टरों की बैठक ली। सिविल सर्जन डॉ.जुगतावत ने नेशनल क्वालिटी स्टैंडर्ड एश्योरेंस के संबंध में अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रभारियों को अस्पताल को व्यवस्थित रखने को कहा।