दो पक्षों में मारपीट, धारदार हथियार व पाइप चले
पुरानी रंजिश केा लेकर सिंगाड़ तलाई क्षेत्र में शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पाइप व धारदार हथियार चले। मारपीट में छह लोग घायल हुए। इनमें महिला व युवती भी शामिल है। क्षेत्र राजेश उर्फ गब्बू व अजय उर्फ नरवाले का पुराना विवाद मारपीट का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार दोपहर तीन बजे विवाद हुआ। अजय नरवाले के साथ राजू नरवाले, विजय नरवाले भी सिंगाड़ तलाई आ गए। उन्होंने निर्मलाबाई पति संतोष, प्रिया पिता संतोष, राज पिता संतोष के साथ मारपीट की। पदम नगर पुलिस ने दोनों ओर से शिकायत दर्ज कर काउंटर केस दर्ज किया।