पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वॉटर रोलर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोटर बोटिंग

पैरासैलिंग
जल-महोत्सव : दूसरे दिन पहुंचे चार हजार पर्यटक, वाटर स्पोर्ट्स से रोमांिचत हुए
नर्मदा क्वीन से रेवा हो गया क्रूज का नाम
बीड़ | हनुवंतिया पर्यटन स्थल के जलाशय में चल रहे क्रूज का नाम पर्यटन निगम ने बदल दिया है। इसे नर्मदा क्वीन नाम दिया गया था। अब इसका नाम रेवा कर दिया गया है। यह परिवर्तन भाजपा युवा मोर्चा के आग्रह पर किया गया। मोर्चा पदाधिकारियों ने 2 फरवरी को सीएम शिवराजसिंह चौहान से रेवा नाम रखने की मांग की थी। इसे सीएम ने स्वीकार कर पर्यटन निगम अफसरों को निर्देश दिए थे।

हनुवंतिया पर चल रहे जल-महोत्सव में पैरासैलिंग, मोटर बोटिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। फोटो भावेश अतुलकर

आज लोक नृत्य, कल मैहर बैंड की प्रस्तुति

14 फरवरी को इवेंट कंपनी द्वारा लोक नृत्य का कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। 15 फरवरी को मैहर बैंड का संगीत कार्यक्रम होगा।

खंडवा | हनुवंतिया के जल-महोत्सव में दूसरे दिन शनिवार को वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच रहा। देश विदेश से आए टूर ऑपरेटर्स और प्रदेश के पर्यटकों के अलावा दिल्ली, इंदौर, भोपाल, सीहोर, उज्जैन, गुजरात से बड़ी संख्या में लोगों ने रोमांचकारी और साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया। करीब 400 पर्यटकों ने पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बलून, बनाना राइड, बैलगाड़ी की सवारी की तो आनंद काइट क्लब के रिंग काइट भी उड़ाई। पर्यटन निगम की होटल के अफसरों के मुताबिक दूसरे दिन करीब 4000 लोग आए। इनसे डेढ़ लाख रुपए की आय हुई। सचिव मुख्यमंत्री एवं प्रबंध संचालक पर्यटन निगम हरिरंजन राव ने स्वयं वाटर स्पोर्ट्स के कार्यक्रमों को देखा। निर्देश दिए पर्यटकों को असुविधा न हो। सैलानियों को ग्रामीण संस्कृति दिखाने बैलगाड़ी से ले गए। जलकुआं के नारायण सिंह एवं ननकूराम ने पर्यटकों को बैलगाड़ी पर गांव की सैर कराई। कोलकाता से आए सौम्या मुखर्जी एवं ईशांत चटर्जी ने अच्छा स्थान बताया। एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सम्मेलन में टूर पैकेज पर जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

जल-महोत्सव में वॉटर रोलर का लुत्फ उठाते पर्यटक।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाम 7.30 बजे से पद्मश्री लोक गायक प्रहलाद टिपानिया ने कबीर भजन सुनाए। कबीर भजन मत कर काया को अभिमान मत कर माया का अभिमान...भजन सुनकर उपस्थित पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए। उनका गायन देर रात तक चलता रहा।

टिपानिया के कबीर भजनों से मंत्रमुग्ध हुए पर्यटक
खबरें और भी हैं...