पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज सिविल लाइंस ग्रिड का मेंटेनेंस

आज सिविल लाइंस ग्रिड का मेंटेनेंस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | रविवार को सिविल लाइन ग्रिड पर मेंटेनेंस का काम होगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिविल लाइन, शांति नगर, कनक नगर, केशव कुंज, सांई रिजेंसी, वत्सला, महेश नगर, नाकोड़ा नगर, बीएसएनएल कॉलोनी, इंदिरा चौक, सुभाष स्कूल, वैकुंठ नगर, एनवीडीए कॉलोनी, रतागढ़, पीडब्ल्यूडी, गणेश तलाई, काकड़ रोड़, टैगोर पार्क, बाहेती कॉलोनी सहित ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

विद्यार्थी संगीत और साहित्य को आत्मसात करे- खंडवा | एसएन कॉलेज में सरस्वती पूजन हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ.श्रीराम परिहार ने कहा विद्यार्थियों को संगीत और साहित्य को आत्मसात करना चाहिए।

वसंत उत्सव प्रकृति का उत्सव एवं मां सरस्वती का जन्मोत्सव है। सुनिल कुर्मी ने साहित्य में वसंत वर्णन पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.प्रतिभा मिश्रा, डॉ.मोक्षदा जौहरी, डॉ.राजुल जैन सहित छात्र-छात्राएं शामिल थे।

खबरें और भी हैं...