रंगोली से युवा उत्सव की शुरुआत
रंगोली से युवा उत्सव की शुरुआत
खरगोन|पीजी कॉलेजमें मंगलवार को युवा उत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन प्रश्न मंच, रंगोली, क्ले माडलिंग स्पर्धाएं हुई। प्रश्न मंच प्रो. दिलीप सोलंकी के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें शेरसिंह भामरे प्रथम, कपिल कलमे द्वितीय, लोकेश सोलंकी तृतीय रहे। रंगोली क्ले माॅडलिंग संयोजिका डॉ. कमला गौतम को बनाया। रंगोली में मोनिका गोले प्रथम, कोमल अवासे द्वितीय रही।