पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने राशन पकड़ा तो सेल्समैन ने हाथ जोड़ कहा डेढ़ लाख ले लो

ग्रामीणों ने राशन पकड़ा तो सेल्समैन ने हाथ जोड़ कहा डेढ़ लाख ले लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने राशन पकड़ा तो सेल्समैन ने हाथ जोड़ कहा डेढ़ लाख ले लो

खरगोन| झिरन्याक्षेत्र के पीड़ी जामली के ग्रामीणों ने मंगलवार कलेक्टोरेट पहुंचकर सेल्समैन की शिकायत की है। ग्रामीण सुनील चंदनसिंह चौहान, गंगाराम नत्थू, ज्ञानसिंह अमरसिंह ने बताया रविवार सैल्समैन कैलाश मालवीय 55 गेहूं के कट्‌टे वाहन में भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जा रहा था। हमने पकड़ा तो उसने हाथ जोड़कर कहा डेढ़ लाख लेकर समझौता कर लो। अब एेसा नहीं करूंगा। ग्रामीणों ने बताया शिकायत के बाद हेलापड़ावा पुलिस ने वाहन (एमपी10जी-0691) को जब्त किया है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि खाद्य विभाग के दो अफसरों ने पहुंचकर जानकारी ली है। मंगलवार पुलिस ने फरार वाहन चालक से पूछताछ की है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी एम.एन.एच.खान ने कहा सोमवार दो अफसरों को भेजा था। कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। बुधवार कार्रवाई होगी। इसके बाद प्रतिवेदन कलेक्टर को देंगे। एफआईआर दर्ज हो सकती है।

राशनआधा देता है, कार्ड पर इंट्री पूरी- ओंकारअमरसिंह चौहान, सुभाष भूरला, गेंदासिंह नानसिंह ने बताया सेल्समैन कैलाश मालवीय हमें आधा राशन देता है। जबकि हमारे राशनकार्ड पर पूरी इंट्री करता है। ग्रामीणों ने बताया कैलाश यहां आठ से दस साल से काम कर रहा है। कई बार चावल, गेहूं, शक्कर बेची है।

प्रतिभाशालीछात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

खरगोन| जिलाकेंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी साख संस्था की वर्ष 2013-14 की वार्षिक साधारण सभा की बैठक किसान भवन मंडी प्रांगण में रविवार को हुई। इस अवसर पर वर्ष के दौरान बैंक से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सम्मान भी किया इसके साथ ही संस्था के कर्मचारी सदस्यों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक एस.के नवसारे ने संस्था के बेहतर संचालन गतिविधियों की प्रशंसा की। संस्था संचालक चंद्रशेखर यादव ने बताया अंशपूंजी 54.34 लाख से 56.15 लाख रुपए हुई है। निधियां 19.75 लाख से बढ़कर 20.19 लाख, इसी प्रकार अमानतें 100.06 लाख से बढ़कर 113.75 लाख हो गई है। संस्था की कार्यशील पूंजी 512.03 लाख हो गई है। वर्ष के दौरान संस्था को रुपए 3.84 लाख का लाभ हुआ है। संस्था अपने सदस्यों को 3.57 लाख का लाभांश वितरण भी करेगी। संस्था ने अपने सदस्य कर्मचारियों को अधिकतम ऋण की सीमा में वृद्धि करते हुए 2