हुई ब्लॉक स्तरीय संझाफूली स्पर्धा
हुई ब्लॉक स्तरीय संझाफूली स्पर्धा
खरगोन| निमाड़महासंघ ज्ञान सागर संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय संझा फुल स्पर्धा हुई। हाईस्कूल वर्ग में शीतल नरेन्द्रसिंह प्रथम, प्रिया लोकेन्द्रसिंह द्वितीय रही। माध्यमिक वर्ग में एकता विजय जायसवाल प्रथम, पूनम बाकसिंह द्वितीय, प्राथमिक वर्ग में नंदिनी मुकेश प्रथम मोना प्रदीप द्वितीय रही। समाजसेवी के.बी. मंशारे जिला प्रभारी शैलेंद्र जांगड़े, महासंघ नगर ईकाई अध्यक्ष सादिक खान, पंकज ठाकुर, बबलू जांगड़े, मनोज ओसवाल आदि मौजूद थे।
तर्पणकार्यक्रम हुआ
खरगोन| श्रीद्वारिकामाई सेवा संस्थान कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सर्वपितृ अमावस्या पर तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके चलते निराश्रित बालगृह कन्याओं को भोजन कराया गया।