पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अप्रशिक्षित 25 तक कराएं डीएड पंजीयन

अप्रशिक्षित 25 तक कराएं डीएड पंजीयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अप्रशिक्षित 25 तक कराएं डीएड पंजीयन

खरगोन| राज्यशिक्षा आयुक्त भोपाल के निर्देशों के तहत शिक्षा का अधिकारी अधिनियम के अंतर्गत 3 सितंबर 2001 के बाद नियुक्त शासकीय, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को 31 मार्च 2015 के पूर्व व्यावसायिक प्रशिक्षण डीएड करना अनिवार्य है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि ऐसे अप्रशिक्षित डीएड शिक्षक को अनिवार्य रुप से डाइट खरगोन में 25 मई तक उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराना जरुरी है। कराने की स्थिति में संबंधित शिक्षक संदर्भित पत्रक के तहत स्वयं जवाबदेह होगा।

आबकारीविक्रयकर्ता कर्मचारी संघ की हुई बैठक

खरगोन| टैगोरपार्क में आबकारी विक्रयकर्ता कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें खरगोन एवं बड़वानी जिले के आबकारी विभाग से हटाए गए विक्रयकर्ता एवं चौकीदार शामिल हुए। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता द्वारका सांवले की उपस्थिति में हुई बैठक में बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के उमादेवी के फैसले के अनुसार आबकारी विभाग के विक्रयकर्ताओं एवं चौकीदारोंं को नियमित नियुक्ति दी जाना थी, लेकिन सामान्य विभाग के परिपत्र 16 जून 2007 के अनुसार पैरा क्रमांक 1 एवं 2 इन कर्मचारियों पर थोपकर जानबूझकर उल्लंघन है। 10 वर्ष की सेवा अवधि उनके लिए जरूरी नहींं है, जो कि विक्रयकर्ता एवं चौकीदारो पर लागू नही होता।

बालरंगसाहित्यिक में उत्कृष्ट स्कूल अव्वल

खरगोन| विकासखंडस्तरीय बालरंग प्रतियोगिता के अंतर्गत साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2 खरगोन में आयोजित किया गया। जिसमें देवी अहिल्या शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 1 के छात्र ने वरिष्ठ वर्ग में तरुण बलिराम यादव ने स्व रचित कविता पाठ, लोकगीत और वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सुलेख प्रतियोगिता में चेतना उपेन्द्र ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर प्राचार्य, के.सी.भालेकर एवं स्टॉफ सदस्यों ने बधाई देते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी।

पदाधिकारियोंने भोपाल में रखी बात

खरगोन| न्यूबहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रमोशन में हो रहे भेदभाव को लेकर भोपाल में अपनी बात रखी। संरक्षक विजय लक्ष्मी शिंदे और जिलाध्यक्ष रंजना चौहान के नेतृत्व में 10 एएनएम की टीम ने भोपाल पहुंचकर आयुक्त