- Hindi News
- वाहन स्टैंड का ठेका निरस्त अब नपा करेगी संचािलत
वाहन स्टैंड का ठेका निरस्त अब नपा करेगी संचािलत
नवग्रह मेला : रािश जमा नहीं करने पर कार्रवाई
खरगोन|नवग्रहमेले में वाहन स्टैंड का ठेका नगरपालिका ने शुक्रवार रात को निरस्त कर दिया। शनिवार को व्यवस्थाएं नगरपालिका के 16 कर्मचािरयों ने संभाली। सीएमओ निशीकांत शुक्ला ने बताया 5 जनवरी को ठेका 5 लाख 6 हजार में बंटी बलीराम कुशवाह को दिया था। बंटी ने 8 जनवरी को 1 लाख 76 हजार 500 रुपए की पहली किश्त जमा कराई। दूसरी रािश 15 जनवरी को जमा होना थी, लेकिन 7 फरवरी तक दूसरी किश्त जमा नहीं हुई। सीएमओ ने बताया इस बीच ठेकेदार को 4 नोटिस भी दिए। इसके बाद ठेका निरस्ती की कार्रवाई हुई। पहली किश्त नपा ने राजसात कर ली है। स्टैंड प्रभारी राजेंद्रसिंह चौहान, महेश वर्मा, महेश ठक्कर ने बताया ठेका निरस्ती के बाद वाहनों के रखरखाव की जवाबदारी नपा ने ली है।