पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज और सरकार एक सिक्के के दो पहलू

समाज और सरकार एक सिक्के के दो पहलू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज और सरकार एक सिक्के के दो पहलू

खरगोन|समाजऔरसरकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब समाज एक साथ बैठता है तो नए विचार सामने आते हैं। महाराष्ट्रीयन अहिर स्वर्णकार समाज के नवनिर्मित सोनारवाड़ा भवन लोकार्पण अवसर पर स्वर्णकार कॉलोनी में विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। उन्होंने चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। अध्यक्षता नपाध्यक्ष विपिन गौर ने की। नपा उपाध्यक्ष कन्हैया कोठाने, भाजपा महामंत्री कांशीराम पाटीदार, समाज अध्यक्ष डॉ. शरद दिंडोरकर, पार्षद लक्ष्मण इंगले, राजेंद्र पटेल आदि मौजूद थे।

समाज के नवनिर्मित सोनारवाड़े में संत नरहरि महाराज की पुण्यतिथि मनाई। विनायक दिंडोरकर, राजेश वानखेड़े, अशोक दिंडोरकर, सुरेश अधिकार, हेमेंद्र वडनेरकर, किरण अधिकार, प्रदीप भामरे, सुनील भामरे, शुभम भामरे, प्रथम भामरे, नितीन दिंडोरकर आदि मौजूद थे।