- Hindi News
- सर्दी, खांसी जुकाम के मरीजों के लिए स्क्रीनिंग केंद्र खोला
सर्दी, खांसी-जुकाम के मरीजों के लिए स्क्रीनिंग केंद्र खोला
भास्कर इंपैक्ट : स्वाइन फ्लू की खबर के बाद जागा स्वास्थ्य अमला
हेल्थरिपोर्टर| खरगोन
जिलाअस्पताल में सर्दी, खांसी-जुकाम के मरीजों के लिए स्क्रीनिंग केंद्र खुल गया है। स्वाइन फ्लू को लेकर दैनिक भास्कर की 8 फरवरी को छपी खबर के बाद स्वास्थ्य अमला हरकत में गया है। रविवार से जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग केंद्र खोला गया है। यहां पर सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग होगी। मर्ज के आधार पर डॉक्टर तय करेंगे कि पीड़ित में दिखाई देने वाले लक्षण स्वाइन फ्लू से मिलते हैं या नहीं। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर उसे इंदौर रैफर कर दिया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर उनका जिला अस्पताल में ही इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इसके पहले सर्दी, खांसी और जुकाम की स्क्रीनिंग नहीं होती थी। मरीजाें को सीधे इंदौर रैफर कर दिया जाता था।
लेरहे फीडबैक, सफाई पर दे रहे ध्यान
स्वाइनफ्लू से पंद्रह दिनों में जिले में एक की मौत के बाद विभाग अब इंदौर में भर्ती हर मरीज का फीडबैक लेने लगा है। सिविल सर्जन डॉ. रमेश नीमा ने बताया अब हर मरीज की रोजाना की रिपोर्ट ली जाएगी। जिला अस्पताल आने वाले हर मरीज की स्क्रीनिंग हो, इसके लिए इमरजेेंसी कक्ष में स्क्रीनिंग केंद्र बनाया है। यहां पर डॉक्टर नियमित मरीजों के साथ उन मरीजों पर ध्यान देंगे, जिन्हें लंबे समय से सर्दी, खांसी या जुकाम है।
अस्पताल में खुला स्क्रीनिंग सेंटर।