- Hindi News
- पीड़िता के नवजात से ऑक्सीजन हटाया ट्यूब से दूध पिलाया
पीड़िता के नवजात से ऑक्सीजन हटाया ट्यूब से दूध पिलाया
...और इधर, दुष्कर्म मामले में
खरगोन| जिलाअस्पताल के मेटरनिटी में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता के नवजात के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सोमवार सुबह ऑक्सीजन निकालकर ट्यूब से दूध पिलाया गया। परिजन पीड़ित युवती छुट्टी चाहते हैं, लेकिन नवजात को मुसीबत बता रहे हैं। क्योंकि अस्पताल प्रबंधन तो नवजात को परिजनों को सौंपेगा। नवजात को लेने के लिए कई दंपति परिजनों से लेकर डॉक्टरों से गुहार लगा रहे हैं। एसएनसीयू में चार दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रहे नवजात के सेहत पहले से बेहतर है। सोमवार ऑक्सीजन हटाकर उसे ट्यूब से दूध पिलाया गया। उसकी त्वचा का रंग भी अच्छा हो गया है। डॉक्टर अनिता गोरे सपनासिंह ने बताया नवजात की स्थिति पहले से बेहतर है। हालांकि हम दिनरात उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। ऑक्सीजन हटाने के बाद उसने ट्यूब से दूध पीया है।
कानूनीकार्रवाई से ले सकेंगे गोद
मेटरनिटीमें भर्ती युवती परिजन अब छुट्टी चाहते हैं। परिजनों ने डॉक्टरों से कहा हमारी छुट्टी कर नवजात को किसी के भी सुपूर्द करे। छुट्टी नहीं मिलने पर परिजन नवजात को मुसीबत बता रहे हैं। क्योंकि नवजात को छोड़कर अस्पताल प्रबंधन उन्हें छुट्टी नहीं देगा। नवजात की चाह में सोमवार भी कुछ दंपतियों ने परिजनों डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टरों ने बताया नवजात को कानूनी रूप से कोई दंपति ले सकते हैं।