पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्यों से दिया संस्कृति का परिचय

नृत्यों से दिया संस्कृति का परिचय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नृत्यों से दिया संस्कृति का परिचय

खरगोन| राधाकुंजसभागार में इनरव्हील क्लब की मैत्रिय रैली के दौरान क्लब की सदस्यों ने भारतीय और स्थानीय संस्कृति पर आधारित नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां दी। क्लब की सदस्यों ने पीडीपी मोनोएक्ट द्वारा कला का प्रदर्शन किया। मनोरंजक गतिविधियों के तहत पेपर गेम अन्य स्पर्धाएं हुई। अतिथियों ने सत्कार-2 पत्रिका का विमोचन किया। इनरव्हील क्लब की मंडल अध्यक्ष प्रभा पोखराना की आधिकारिक यात्रा के दौरान क्लब द्वारा आयोजन रखा था। विशेष अतिथि संगीता बियाणी थी। एसोसिएशन प्रेसिडेंट रश्मि, क्लब अध्यक्षा स्मिता बियाणी, सचिव सुषमा गौर, पूर्णिमा बार्चे, जानकी खटोड़ सहित 15 क्लब शामिल हुए।

कार्यक्रम में शामिल क्लब सदस्य।