तीन गांवों में रोज घूमेगा कृषि रथ
तीन गांवों में रोज घूमेगा कृषि रथ
बड़वाह| मुख्यमंत्रीने पूरे प्रदेश में एक साथ पहली बार कृषि और कृषकों से संबंधित एक माह के अभियान की शुरुआत की है। यह बात गुरुवार को विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी ने कृषि महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम में खरगोन सांसद सुभाष पटेल उपस्थित थे। कलेक्टर नीरज दुबे ने कहा 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक महोत्सव के दौरान विकासखंड में एक कृषि क्रांति रथ प्रतिदिन तीन गांवों में भ्रमण कर शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक होंगे। अतिथियों ने कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, गोपाल पुरस्कार वितरित किए। विधायक सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।