पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुणवत्ता के भोजन पर 3 समूहों को मिलेगा इनाम

गुणवत्ता के भोजन पर 3 समूहों को मिलेगा इनाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
100 अंकों में 18 बिंदुओं पर जांच करेंगे
भोजन कक्ष की जांच के लिए ब्लाॅक या जिलास्तर पर विशेषज्ञों के 3 से 5 सदस्यीय दल बनेगा। इसमें जनपद सीईओ, बीआरसी व पंचायत निरीक्षक शामिल होंगे। 100 अंकों के लिए 18 बिंदुओं पर जांच होगी। सर्वश्रेष्ठ तीन समूहों का चयन होगा।

दल यह जांच करेगा-किचन की सफाई, रंगाई, रसोई गैस, ईंधन, एगमार्क खाद्य सामग्री व भंडारण, रसोइयनों की सफाई, तैयार भोजन का सैंपल व डायनिंग हाल, भोजन कक्ष में खाद्यान्न की सुरक्षा व जनसहयोग के काम, साफ पेयजल।

हरदा जिले में दिसंबर में स्वच्छ किचन शेड स्पर्धा हो चुकी है। यहां सफलता के बाद विभाग ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला लिया। अपर मुख्य सचिव ने 6 फरवरी को सभी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को निर्देश जारी किए।

ऐसे होगी समूह चयन प्रक्रिया
11 से 13 जुलाई तक स्पर्धा के मापदंड भेजे जाएंगे। 14 से 25 जुलाई तक प्रविष्ठियां मंगाई जाएगी। 26 जुलाई से 2 अगस्त तक उनकी जांच होगी। 10 अगस्त तक किचन की जांच व उसके बाद 13 अगस्त तक चयन हो जाएगा।

हरदा में हो चुकी है स्पर्धा
भास्कर संवाददाता | खरगोन

प्रायमरी व मिडिल स्कूलों में बेहतर भोजन देने वाले समूह पुरस्कृत होंगे। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए जिले के 2071 समूहाें में स्वच्छ किचन शेड स्पर्धा होगी। प्रथम को 50 हजार, द्वितीय को 30 व तृतीय समूह को 20 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग अपर मुख्य सचिव डॉ. अरुणा शर्मा ने कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को स्पर्धाओं के निर्देश जारी किए हैं। जुलाई से प्रक्रिया शुरू होगी। समूहों को स्पर्धा में शामिल होने के लिए भोजन मॉनीटरिंग दल को प्रविष्ठि देकर किचन की जांच कराना होगी। जुलाई से कार्रवाई शुरू होगी। स्वतंत्रता दिवस या गांधी जयंती पर पुरस्कृत होंगे।

समूहों में स्पर्धा से बेहतर भोजन व सफाई व्यवस्था का माहौल बनेगा। स्पर्धा में बेहतर काम होगा। नियमानुसार समूहों को पुरस्कृत करेंगे। - मनोज खत्री, सीईओ जिला पंचायत खरगोन

स्वच्छ किचन शेड स्पर्धा
खबरें और भी हैं...