- Hindi News
- National
- राधावल्लभ मार्केट में तीन दुकानों के शटर उचकाए, 70 हजार से ज्यादा का माल चोरी
राधावल्लभ मार्केट में तीन दुकानों के शटर उचकाए, 70 हजार से ज्यादा का माल चोरी
वारदात में बच्चों के भी शामिल होने की आशंका
भास्कर संवाददाता | खरगोन
शहर में रोजाना चोरियां हो रही हैं। शनिवार रात राधावल्लभ मार्केट में तीन कपड़ा दुकानों में चोरी हुई है। यहां शटर उचकाकर चोर 70 हजार से ज्यादा का माल ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं, लेकिन उसमें केवल दो बच्चे के फुटेज ही नजर आए। इसके आधार पर बच्चों के शामिल होने की आशंका है।
टीआई ब्रजेश मालवीय ने बताया चोरों ने अनमोल कपड़ा दुकान, अनमोल किड्स वियर, अनमोल साड़ी दुकान में शटर उचका कर वारदात की। कपड़ा दुकान से 25 हजार, साड़ी दुकान से 10 साड़ियां व 9 हजार रुपए के अलावा किड्स वियर से 2140 रुपए चुरा लिए। चोरों ने नर्मदा इंटरप्राइजेस में भी चोरी का प्रयास किया। फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए हैं। टीआई ने बताया वारदात में बच्चे शामिल हो सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज में दो बच्चे नजर आए हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। पुलिस पहले से ज्यादा आधुनिक हो चुकी है, लेकिन चोरियां बढ़ती जा रही है। दो दिन में पांच स्थानों पर चोरियां हुई है। इससे पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस 100 डायल वाहनों की मदद भी ले रही है। इसके अलावा 5 से ज्यादा चीता बाइक भी गश्त करती है।
जल्द चोरों को पकड़ेंगे
जांच चल रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लेंगे। - अंतरसिंह कनेश, एएसपी
फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम जांच करते हुए।