बोर्ड परीक्षा के 88 से बढ़ाकर 96 केंद्र बनाए
खरगोन |एक मार्च से बोर्ड परीक्षाओं के लिए इसबार केंद्र बढ़ाकर 96 कर दिए हैं। गत वर्ष 88 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा की तैयारी के लिए सात आदिवासी व दो शिक्षा विभाग के ब्लॉक में प्री बोर्ड परीक्षा चल रही है। जिले में हाईस्कूल व हायरसेकंडरी की 208 स्कूलें हैं। इनमें 45 हजार 465 बच्चे पढ़ रहे हैं।