पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैयदना साहब का जन्मोत्सव आज, बच्चे देेंगे सफाई का संदेश

सैयदना साहब का जन्मोत्सव आज, बच्चे देेंगे सफाई का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन| बोहरासमाज के 52 वें धर्मगुरु डॉ. सयैदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के 104वें जन्मोत्सव 53वें धर्मगुुरु आलिकदर मोला सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की 71वीं सालगिरह पर रविवार बोहरा समाज के लोग शहर में जुलूस निकालेंगे। आमिल साहब जनाब शेख शब्बीर भाई तलवाड़ी की सदारत में जुलूस में हजारों लोग शामिल होंगे। जुलूस में 1 हाथी, 2 ऊंट, 4 बग्गी, 40 घोड़े, 2 बेलगाड़ी बुजुर्गों के लिए ट्रैक्टर का भी इंतजाम किया है, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इनके अलावा में बुरहानी गार्ड्स इंटरनेशनल का स्काॅउट दल बेंड की प्रस्तुति देगा। जुलूस बोहरा बाखल से शुुरू होकर सैफी मस्जिद पहुंचेगा। स्काॅउट दल के पीछे बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चलेंगे। झाकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इनमें राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, यातायात नियम, बिना ब्याज के ऋण, व्यापार उद्योग, उन्नति, शिक्षा, तिलावते कुरान, संगठन, एफ.एमबी(भोजन की थाली) का संदेश दिया जाएगा।