- Hindi News
- 50 करोड़ के 200 से ज्यादा कामों के आवेदन पेंडिंग
50 करोड़ के 200 से ज्यादा कामों के आवेदन पेंडिंग
प्रेसीडेंटइन काउंसिल के गठन उसकी एक बैठक हो चुकी है, लेकिन परिषद की बैठक नहीं बुलाई जा सकी। शहर में कई काम अधूरे हैं। कुछ के टेंडर होना है, कुछ को स्वीकृति का इंतजार है। प्रेसीडेंट इन काउंसिल की बैठक में 33 पार्षदों ने क्षेत्र में विभिन्न कामों के करीब 50 करोड़ लागत के 200 से ज्यादा आवेदन जमा करा दिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रत्येक पार्षद ने अपने वार्ड में डेढ़ करोड़ से अधिक के कार्यों की मांग रखी है। इस आधार पर पीआईसी की बैठक 29 जनवरी को हो चुकी है। इसमें सभापतियों ने जिन कामों का एजेंडा तैयार किया है उन पर अंतिम मुहर परिषद की बैठक में लगाई जाएगी। नपाध्यक्ष विपिन गौर ने कहा- 15 फरवरी बाद परिषद की बैठक होगी। इसमें जलप्रदाय, लोक निर्माण, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति शिक्षा, सामान्य प्रशासन सहित अन्य मुद्दों पर विचार होगा। अध्यक्ष ने कहा- प्रत्येक पार्षद ने डेढ़ करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों के आवेदन लगाए हैं। इस लिहाज से 33 वार्डों में निर्माण कार्यों की लागत 50 करोड़ रुपए तक पहुंच रही है। परिषद की बैठक में ही इन्हें फाइनल टच देंगे। महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता पहले दी जाएगी। सीएमओ निशीकांत शुक्ला ने कहा पीआईसी की बैठक हो चुकी है। परिषद की बैठक होना है। अभी बाहर हूं, आकर बैठक की तारीख बताऊंगा। परिषद की बैठक से पहले चुनाव के बाद पीआईसी गठन में भी लेटलतीफी हुई थी। उपाध्यक्ष का चुनाव 7 जनवरी को हुआ था। 17 जनवरी तक पीआईसी का गठन नहीं हुआ। भास्कर ने इसे प्रमुखता से उठाया फिर जाकर अध्यक्ष ने पीआईसी का गठन किया था।
निर्माण कार्य को लेकर पार्षदों ने लगाए आवेदन।