पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टोरेट पहुंचे उबदी गांव के लोगों ने कहा निरस्त करें पंचायत चुनाव

कलेक्टोरेट पहुंचे उबदी गांव के लोगों ने कहा- निरस्त करें पंचायत चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन|खरगोन जनपदकी ग्राम पंचायत उबदी के ग्रामीणों ने हाल ही में हुई ग्राम पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए पंचायत चुनाव को निरस्त करने की मांग की है। शनिवार बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम महेंद्र कवचे को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया 5 फरवरी को निर्वाचन के दौरान उबदी के मतदान केंद्र 70 पर तैनात मतदान दल ने निर्धारित परीक्षण चुनाव निर्देशों का पालन नहीं किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कर्मचारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को अपने हिसाब से संचालित किया। अनियमितताओं संवैधानिक त्रुटियों के चलते वार्ड क्रमांक 6 से 12 में पंच पद के 92 मतपत्र और सरपंच पद के 77 मतपत्र अंगूठे के निशान पाए जाने पर मतदान दल ने निरस्त कर दिए। उधर केंद्र क्रमांक 69 पर वार्ड क्रमांक 1 से 6 में मात्र 30 मतपत्र निरस्त हुए। मतदान दल की लापरवाही से ज्यादा मतपत्र निरस्त होने पर मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी को नहीं चुन पाए। ग्रामीणों ने पुनर्मतदान की मांग की है।