बालिका को दिया सिलाई का सामान
खरगोन|लायनेस क्लब323 जीएल की डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट अनिता शाह शनिवार शहर पहुंची। निजी होटल में कार्यक्रम हुआ। प्रेसीडेंट ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में अच्छे कार्य करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा सेवा ही बड़ा धर्म है। अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने बताया कार्यक्रम में सेवा गतिविधि के तहत एक बालिका को सिलाई का सामान दिया। कार्यक्रम में ध्वज वंदना का वाचन साधना दशोरे ने किया। इस दौरान किरण शर्मा, सरोज व्यास, रक्षा सुगंधी, ममता सुगंधी, नीलिमा परसाई, इकबाल कौर भाटिया, दुर्गेश नंदिनी चिंचे, भारती निखोरिया आदि मौजूद थे। संचालन राजकुमारी कुमरावत आभार रेखा ठक्कर ने माना।