पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय : पेपर हल कर उत्साह से झूमे विद्यार्थी

नवोदय : पेपर हल कर उत्साह से झूमे विद्यार्थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए बच्चों में शनिवार को जुनून नजर आया। चयन परीक्षा के लिए शहर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 656 बच्चों ने परीक्षा दी। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में 329 देवी अहिल्या उमावि क्रमांक 2 में 327 बच्चे बैठे। सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक चली परीक्षा में बच्चों मनोविज्ञान, गणित भाषा के सवाल हल किए। उन्होंने प्रकाश संश्लेषण की क्रिया लिखी तो विद्युत मोटर का नामांकित चित्र भी बनाया।

केंद्र से परीक्षा देकर बाहर िनकले हिमांशु शर्मा, सुरभि जैन, गायत्री यादव गणेश यादव ने कहा- पर्चा सरल था, उम्मीद है चयन हो जाएगा। छात्र योगेश मंडलोई, रानू गोस्वामी, प्रिया वर्मा ने बताया पहले प्रश्न के जवाब में विकल्प चुनकर पुस्तिका में लिखने थे। उसमें परेशानी हुई। चित्र और अंतर बताने वाले प्रश्नों में आसानी हुई। उन्होंने कहा 75 में से 60 या 70 नंबर मिलने की उम्मीद है।

परीक्षा देने के बाद इस तरह उत्साह से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।