- Hindi News
- 1 कट्रोल में पहले जिला फिर जनपद सदस्य की गणना होगी
1 कट्रोल में पहले जिला फिर जनपद सदस्य की गणना होगी
पीजी कॉलेज में रविवार को खरगोन, कसरावद झिरन्या के जनपद सदस्यों सहित क्षेत्र में आने वाले जिला पंचायत सदस्यों की गणना होगी। एक ही कंट्रोल यूनिट में पहले जिला पंचायद सदस्य की गणना होगी और तत्काल जनपद सदस्य की गिनती भी हो जाएगी। रिटर्निंग अफसर सत्येंद्र बैरवा ने बताया गणना के बाद जनपद सदस्यों की घोषणा 27 जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा 28 फरवरी को होगी।
न्यूनतम 7 अधिकतम 11 राउंड में वोट गिने जाएंगे। सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई गणना संभवत: 12 बजे तक पूरी हो जाएगी। खरगोन जनपद में 19 क्षेत्र हैं। इसमें क्षेत्र क्रमांक 6 पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुका है, इसलिए 18 जनपद सदस्यों की गणना ही होगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। शनिवार को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई।
कसरावद झिरन्या जनपद जिपं सदस्यों की गणना जनपद मुख्यालय पर की जाएगी। वहां की प्रक्रिया भी वैसी ही रहेगी।