पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्कृष्ट स्कूल परिसर के मैदान का दायरा बढ़ेगा

उत्कृष्ट स्कूल परिसर के मैदान का दायरा बढ़ेगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने परिसर के पुराने भवनाें को हटाने के दिए निर्देश

सिटीरिपोर्टर| खरगोन

उत्कृष्ट स्कूल परिसर में मैदान का दायरा और बढ़ेगा। यहां बने पुराने भवनों को हटाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को कलेक्टर नीरज दुबे ने प्रस्ताव बनाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। कलेक्टर परिसर में सफाई अभियान को लेकर गए थे। प्राचार्य केसी भालेकर के आग्रह पर उन्होंने यह पहल की। उन्होंने पुराने हॉस्पिटल रोड की ओर परिसर की बाउंड्री के आसपास अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। परिसर में शुलभ शौचालय बनाने का काम नगर पालिका को सौंपा है। उन्होंने नवग्रह हॉकी ट्राफी की तैयारियों का भी जायजा लिया।

मैदानमें की सफाई

कलेक्टरके साथ नपाध्यक्ष विपिन गौर अफसर-कर्मचारियों ने मैदान आसपास सफाई की। झाड़ियों की छंटनी हुई। मैदान में फैले इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नरेंद्र सूर्यवंशी, उपसंचालक कृषि रेवासिंह सिसौदिया, जिला रोजगार अधिकारी राजेश भारती, जिला पंजीयक अधिकारी दीपक शर्मा मौजूद थे।

उत्कृष्ट स्कूल परिसर में बने पुराने भवनों को लेकर चर्चा करते कलेक्टर नीरज दुबे प्राचार्य केसी भालेकर।