- Hindi News
- आठ दिन में बांटना है 9 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति
आठ दिन में बांटना है 9 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति
15 तक शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरण के निर्देश
एजुकेशनरिपोर्टर| खरगोन
शिक्षा विभाग को 8 दिन में 3400 स्कूलों के 2 लाख बच्चों को 2014-15 की 9 करोड़ रुपए की समेकित छात्रवृत्ति बांटना है। यह निर्देश राज्य शिक्षा संचालनालय ने दिए हैं। लेकिन अब तक प्रोफाइल अपलोडिंग का काम पूरा नहीं हुआ है। मैपिंग 92.35 प्रतिशत तक हुई है। शनिवार तक एक भी छात्र को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली। पहले विभाग को मैपिंग का काम पूरा करना होगा। उसके बाद आवेदन ऑनलाइन होंगे। उनका सत्यापन होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर बिल लगेंगे, उसके बाद छात्रवृत्ति बांटी जाएगी। अभी प्रोफाइल अपलोडिंग महज 11.10 प्रतिशत हुई है। 49715 आवेदनों में से 4478 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। अफसर सोमवार से छात्रवृत्ति वितरण और प्रोफाइल अपलोडिंग के काम की रफ्तार तेज होने की बात कह रहे हैं। छात्रवृत्ति से जुड़े काम को लेकर जिले में शुरू से ही देरी होती आई है। पहले चाइल्ड आईडी बनाने में परेशानियां हुई अब मैपिंग का काम धीमी गति से चल रहा है।
वर्ष 2013-14 की 3394 विद्यार्थियों की समग्र छात्रवृत्ति भी अब तक नहीं मिली है। विभाग को इसमें 16 लाख 53 हजार 895 रुपए बांटना है। अफसरों ने कहा- आवंटन की कमी के कारण यह छात्रवृत्ति नहीं बंटी थी। इसके वितरण की प्रोेसेस भी जारी है। हालांकि जिस गति से काम चल रहा है उससे समय पर छात्रवृत्ति बंटना मुश्किल लग रहा है।
^अादेशकी जानकारी नहीं अाई है। मैपिंग का काम चल रहा है। प्रोफाइल अपलोडिंग काम तेज करेंगे। समग्र यूजर की बैठक ली है। -कय्यूमखान, छात्रवृत्ति प्रभारी