- Hindi News
- लव जिहाद : शहर की स्थिति सामान्य, पुलिस तैनात
लव जिहाद : शहर की स्थिति सामान्य, पुलिस तैनात
खरगोन. लवजिहाद की आशंकाओं के चलते बीते चार दिन से लगातार शहर में माहौल गर्माया था। शनिवार को शहर की स्थिति सामान्य रही। कहीं कोई घटना सामने नहीं आई। ऐहतियात के तौर पर शहर में पुलिस ने निगरानी पाइंट लगा रखे थे। शुक्रवार को बच्चों में हुए विवाद के बाद भी अफवाह का दौर चला था। सराफा बाजार की दुकानें भी बंद हो गई थी। समझाइश के बाद दुकानें खुली थी।