नहीं बता पाए कौन से वायरस का हमला
नहीं बता पाए कौन से वायरस का हमला
अंजड़| मिर्चपर वायरस के अटैक से कृषि वैज्ञानिक भी हतप्रभ हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान (आईएआरआई) नई दिल्ली के कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए. हसन गुरुवार को िकसानों के साथ खेतों में पहुंचे। किसानों ने मिर्च के वायरस प्रभावित पौधे दिखाकर पूछा आखिर ऐसा कौन सा वायरस है जिसने मिर्च को बढ़ने से पहले खत्म कर दिया। सवाल के जवाब में डॉ. हसन ने कहा वायरस कई प्रकार के होते हैं। िकसानों ने पूछा अटैक तो हो गया, बचाव के उपाय बता दो। डॉ. हसन ने कहा िकसी खरपतवार नाशक या कीटनाशक का उपयोग मन से करें। दवा का उपयोग एक तय जगह पर करें। प्रयोग कारगर होने पर उसे पूरे खेत में डालें। वे अपने साथ िमर्च के वायरस प्रभावित पौधे भी ले गए।
युवतीकी सर्पदंश से मौत
पीपलगोन| बुधवारकी दोपहर खेत में चारा काट रही 22 वर्षीय एक युवती को सांप ने डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार रंजीता पिता यशवंत ब्राह्मणे खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। घर आने पर परिजनों को घटना बताई। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह भट्याण बुजुर्ग नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार किया।
15साल से फरार तीन वारंटी पकड़ाए
खरगोन|मेनगांव पुलिसने तीन दिनी अभियान में लंबे समय के तीन फरार आरोपियों को पकड़ा। जानकारी के अनुसार 14 साल से फरार वारंटी जवानसिंह प्रेमसिंह निवासी दसनावल, 15 साल से फरार कमल तोताराम राजपूत निवासी बेड़िया जग्गू जग्गू उर्फ जगदीश कुमारखेड़ा को पकड़ा।