सरस्वती विद्या मंदिर में संगीत निशा कल
सरस्वती विद्या मंदिर में संगीत निशा कल
खरगोन| वनबंधुपरिषद द्वारा 20 सितंबर की शाम 7:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर बीटीआई रोड में मधुबन खुशबू देता है के नाम संगीत निशा होगी। एकल विद्यालय अभियान के अंचल समिति अध्यक्ष कल्याण अग्रवाल ने बताया देशभर में वनबंधु परिषद का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसमें गायक विवेक वाघोलीकर, पवन भाटिया सोनाली पौराणिक प्रस्तुति देंगे। संगीत संयोजन दीपेश जैन का रहेगा। सूत्रधार विनीत शुक्ला रहेंगे।