भारतीय किसान संघ की रैली और सभा आज
भारतीय किसान संघ की रैली और सभा आज
खरगोन|भारतीय किसानसंघ की महासभा सोमवार को अनाज मंडी में होगी। इस दौरान विशाल रैली भी रखी गई है। सुबह 10 बजे नवग्रह मेला मैदान से रैली राधावल्लभ मार्केट, पोस्ट ऑफिस चौराहा, बिस्टान रोड होकर मंडी पहुंचेगी। यहां आम सभा होगी। इसमें किसानों की समस्याअों पर प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे।