पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरगोन| शिक्षकसहकारी संघ की साधारण सभा रविवार दोपहर 12.30 बजे

खरगोन| शिक्षकसहकारी संघ की साधारण सभा रविवार दोपहर 12.30 बजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन| शिक्षकसहकारी संघ की साधारण सभा रविवार दोपहर 12.30 बजे श्रीराम धर्मशाला में हुई। इसमें जिलेभर के 400 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। पहला सत्र में 18 सदस्यों के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 10वीं में दिव्या जायसवाल 12वीं में नयन देशमुख को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरे सत्र में पिछले सत्र का वित्तीय पत्रक लाभ हानि खाते का ब्योरा दिया। इसमें सदस्यों ने गीतों की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार, अजाक सहायक संचालक अजय शर्मा, अध्यक्ष लच्छीराम इंगले, संचालक जगदीश शर्मा, नरेंद्र चौहान, ओपी वर्मा, अभिमन्यु शिंदे, निरंजन पाल आदि मौजूद थे। संचालन टीकम मंडलोई, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र पाटीदार ने किया। आभार मंगला डावर ने माना।

साधारण सभा में आए 400 शिक्षक