बाड़ी हाईस्कूल का शुभारंभ
बाड़ी हाईस्कूल का शुभारंभ
खामखेड़ा: बाड़ीगांव में 56 लाख 12 हजार की लागत के नवीन हाईस्कूल भवन का शुभारंभ खरगोन-बड़वानी सांसद सुभाष पटेल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद पटेल, आनंदराम मीणा, दशरथ पटेल, मांगीलाल गाडगे, जनपद अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुरेंद्र पाटीदार उपस्थित रहे।