मनचलों को देंगी मुंहतोड़ जवाब
बड़वाह| शास.कन्या शाला में छात्राओं को तीन महीने का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण रविवार से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान खरगोन के एडीपीसी केके डोंगरे थे। मुख्य प्रशिक्षण इंटरनेशनल कांस्य पदक प्राप्त सपन शर्मा, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कृष्ण डोंगरे, जूडो कराते नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट फईम खान ने दिया। संचालन डीएस चौहान आभार राजेश पाटीदार ने माना। नारायण डोंगरे, एसआर सोलंकी, संजय भावसार, राजेश परमार, सुनीता परमार, संजय उमड़ेकर, मीना मंडलोई, सुभाष गुप्ता, कैलाश माली संस्था की छात्राएं मौजूद रहीं।
आत्मरक्षा के गुण सीखती छात्राएं।