- Hindi News
- आज भी आधार कार्ड के लिए काउंटर खुला रहेगा
आज भी आधार कार्ड के लिए काउंटर खुला रहेगा
खरगोन : घरेलूरसोई गैस पर सब्सिडी के लिए बैंक खाते कनेक्शन को आधार कार्ड से जोड़ने की कवायद चल रही है। 1 जनवरी से उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी आएगी। इसी के चलते गैस एजेंसियों पर दस्तावेज जुटाने का काम चल रहा है। शुभ ज्योति संचालक राजेंद्र यादव ने बताया रविवार भी उपभोक्ताओं से दस्तावेज लेने की कार्रवाई होगी।