भाजपा पदाधिकारियों की बैठक कल
खरगोन : खरगोन,बड़वानी, खंडवा बुरहानपुर के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक 15 दिसंबर को ओंकारेश्वर में होगी। इसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मार्गदर्शन देंगे। मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल ने बताया इसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधायक, चुनाव लड़े विधायक प्रत्याशी निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।