सहस्त्रबुद्धे का व्याख्यान आज
सहस्त्रबुद्धे का व्याख्यान आज
खरगोन| दोदिनी स्वामी अमूर्तानंदपुरी स्मृति व्याख्यानमाला की शुरुआत बुधवार से होगी। पहले दिन रात 9 बजे नगर पालिका टाउनहॉल में विज्ञान भारती के अखिल भारतीय संगठन सचिव कोंकण प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक जयंत श्रीकांत सहस्त्रबुद्धे का व्याख्यान होगा। वें स्वामी विवेकानंदजी की वैज्ञानिक दृष्टि जैसे नवीन विषय पर प्रकाश डालेंगे। आयोजन से एक ओर जहां विवेकानंदजी की शिक्षा संदेश से नवयुवकों में संजीवनी का संचार कैसे हो पर विचार होगा वहीं गुम होते संस्कारों की गहराई भी नापी जाएगी। व्याख्यानमाला आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां कर ली हैं। समिति सदस्यों ने श्रोताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।