- Hindi News
- नाबालिग का अपहरण करने वाला बुरहानपुर से गिरफ्तार
नाबालिग का अपहरण करने वाला बुरहानपुर से गिरफ्तार
खरगोन|ऊन थानाक्षेत्र में 2007 में नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी नवलसिंह भीलसिंह भील (30) निवासी छोटा धामनगांव को पुलिस ने सात साल बाद बुरहानपुर से गिरफ्तार किया है। उसने नाबालिग से ज्यादती की। अब उससे तीन बच्चे भी हैं। अपहरण के दौरान नाबालिग के पिता ने गुमशुदगी केस दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में टीआई प्रबलसिंह यादव, एएसआई हुकुमसिंह पिपलिया, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत मीणा, आरक्षक मुजीब, शोयब, महेश महिला आरक्षक रुचि चौहान शामिल थे।