पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजाना निकलते हैं 30 40 टन रेत से भरे वाहन, शिकायत की

रोजाना निकलते हैं 30-40 टन रेत से भरे वाहन, शिकायत की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन | पांड्याघाटखेड़ी उदयपुरा गांव के लोग सोमवार कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने कहा पांड्याघाट खेड़ी में रेत खदान है। यहां से रोजाना 30 से 40 मेट्रिक टन रेत से भरे डंपर दोनों गांवों के बीच से निकलते हैं। ग्राम पंचायत ने इसी वर्ष गांव में खरंजा निर्माण कराया है। एसडीएम महेंद्र कवचे को दिए ज्ञापन में निलेश गुर्जर, संजय पंवार, राजाराम पंवार, पर्वतसिंह सोलंकी ने मौका मुआयना कर कार्रवाई की मांग की। गांव के लोगों ने खदान लेने वालों से चर्चा की।

रेत के डंपरों की शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे गांव के लोग।