- Hindi News
- कल से उत्कृष्ट मैदान में हॉकी का जादू चलेगा
कल से उत्कृष्ट मैदान में हॉकी का जादू चलेगा
उत्कृष्टमैदान और हॉकी का जादू। 11 फरवरी से यहां चक दे इंडिया की गंूज सुनाई देगी। अवसर होगा नवग्रह ट्रॉफी का। जिला हॉकी संघ की अगुवाई में होने वाली स्पर्धा 15 फरवरी तक चलेगी। इसमें अन्य प्रांतों सहित प्रदेश की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोककुमार भी टीम लेकर आएंगे। मैदान में अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलािड़यों का जलवा भी हॉकी प्रेमियों को देखने को मिलेगा। सोमवार को संघ पदाधिकािरयों ने खुद टीमों के रुकने का इंतजाम किया। खुद सफाई भी की। मैदान पर बैिरगेट्स लगाए गए। संघ के पदािधकारियाें ने बताया इसके पहले 2004 में हॉकी की नेशनल स्पर्धा हुई थी। खरगोन में महिला हॉकी टीम को बढ़ावा देने के लिए स्पर्धा में पुरुषों के साथ पहली बार ग्वािलयर धार की महिला हॉकी टीम का सद्भावना मैच भी होगा। संघ के अध्यक्ष कक्कािसंह छाबड़ा स्पर्धा संयोजक वििपन गौर, दिनेश पटेल ने बताया मंगलवार को टीमों की लाट्स डलेगी। राउंड के साथ मैच निर्धारित होंेगे। टीमें कौन से खिलाड़ी लाएगी यह मंगलवार शाम तक तय होगा। स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली टीमों के रुकने की व्यवस्था की है। 10 टीमें उमरखली रोड पर महिला सभा का वस्ती ग्रह में रुकेंगी। एक टीम को तिलकपथ स्थित गुरुद्वारे में रोका जाएगा। चार टीमें लौट जाएंगी और एक टीम लोकल की है। संघ के अध्यक्ष कक्कािसंह छाबड़ा स्पर्धा संयोजक वििपन गौर ने बताया फंड के अभाव में स्पर्धा नहीं हो पाई। इस बार जनभागीदारी का सहारा लिया है। सभी वर्ग के लोगों, जनप्रतिनिधियों, अफसरों से सहयोग लिया जाएगा।
येटीम आएंगी
ओआईसीसिगनल कौर जालंधर, राजनंदगांव, सीकेपीपी, जालंधर , राउरकेला, सांई, लखनऊ रोंचे, नागपुर, एफसीआई, नई िदल्ली
जबलपुर, बालाघाट, धार, बड़वानी, खरगोन, महू, बैतूल।