पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम नहीं आया वोटरों का साथ, 7वीं की छात्रा ने चिट्‌ठी उठाकर दिया फैसला

काम नहीं आया वोटरों का साथ, 7वीं की छात्रा ने चिट्‌ठी उठाकर दिया फैसला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत दसंगा। यहां सरपंच सीट के लिए सुमन वास्कले और शर्मिला सरदार आमने-सामने थी। प्रत्याशियों सहित समर्थकों ने वोटरों को खूब रिझाया। लेकिन मतगणना के दौरान दोनों को वोट 451-451 मिले। मुकाबला टाई हुआ। वोटरों का साथ काम नहीं आया तो सोमवार को पीजी कॉलेज में कक्षा 7वीं की छात्रा गौरी सोहनी ने चिट्‌ठी उठाकर सरपंच का चुनाव किया। ड्रॉ में सुमनबाई को विजयी घोषित किया गया। गौरी ने दसंगा सरपंच के अलावा चार पंचों का फैसला भी किया। सारणीकरण के दौरान ग्राम पंचायत निमगुल में सरपंच की जीत का अंतर एक वोट का रहा। विजयी सरपंच शनिराम पिता चंदरसिंह को 514 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी नानूबाई रमेश को 513 वोट मिले।

नंदगांव बुजुर्ग : वार्ड1 में ओंकार राजाराम राधेश्याम चंपालाल को बराबर वोट मिले। ओंकार को जीत मिली।

घेगांव: वार्ड9 में दिनेश मंशाराम नवनीत बलीराम आमने-सामने थे। दोनों को समान वोट मिले। दिनेश पंच चुना गया।

बेड़ियाव: यहांवार्ड 9 में लीलाबाई शंकर श्यामाबाई रमेश को 30-30 वोट मिले। ड्रॉ में श्यामाबाई ने जीत दर्ज की।

मेनगांव: वार्ड13 में रानू अशोक लक्ष्मी प्रेमचंद को बराबर वोट मिले। ड्रॉ में लक्ष्मीबाई के खाते में जीत आई।

निमगुल के सरपंच शनिराम को घोषणापत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर सत्येंद्र बैरवा।